मङ्गलम् पाठ MCQs कक्षा 10वीं संस्कृत | Mangalam Path Objective Question | Bihar Board Class 10th Sanskrit Chapter 1 Objective Questions 2027
प्रश्न 1. ‘मङ्गलम्’ कहाँ से संकलित है?
(A) वेद से
(B) पुराण से
(C) उपनिषद् से
(D) वेदाङ्ग से
उत्तर – (C) उपनिषद् से
प्रश्न 2. महान से भी महान क्या है? [2018AII, 2022C]
(A) आत्मा
(B) देवता
(C) ऋषि
(D) दानव
उत्तर – (A) आत्मा
प्रश्न 3. ‘मङ्गलम’ पाठ में कितने मंत्र हैं? [2020ΑΠ, 2022A1]
(A) चार
(B) पाँच
(C) सात
(D) आठ
उत्तर – (C) सात
प्रश्न 4. ‘मङ्गलम’ पाठ के रचनाकार कौन थे?
(A) कालिदास
(B) महर्षि वाल्मीकि
(C) महर्षि वेदव्यास
(D) महात्मा विदुर
उत्तर – (C) महर्षि वेदव्यास
प्रश्न 5. सत्य का मुँह किस पात्र से ढँका हुआ है? [2018AI, 2020AI, 2024AI]
(A) हिरण्मय पात्र से
(B) मृण्मय पात्र से
(C) रजतमय पात्र से
(D) ताम्र पात्र से
उत्तर – (A) हिरण्मय पात्र से
Bihar Board Class 10th Sanskrit Chapter 1 Objective Questions
प्रश्न 6. अणु से भी छोटा कौन है? [2018AII, 2018C]
(A) देवता
(B) ऋषि
(C) आत्मा
(D) दानव
उत्तर – (C) आत्मा
प्रश्न 7. नदियाँ नाम और रूप को छोड़कर किसमें मिलती हैं?
(A) समुद्र में
(B) मानसरोवर में
(C) तालाब में
(D) झील में
उत्तर – (A) समुद्र में
प्रश्न 8. किं जयं न प्राप्नोति किसकी विजय नहीं होती है?
(A) सत्य की
(B) असत्य की
(C) धर्म की
(D) सत्य और असत्य दोनों की
उत्तर – (B) असत्य की
प्रश्न 9. ‘अणोरणीयान् महतो..महिमानमात्मनः ।’ मंत्र किस उपनिषद् से संगृहीत है?
(A) मुण्डकोपनिषद् से
(B) कठोपनिषद् से
(C) श्वेताश्वेतरोपनिषद् से
(D) ईशावास्योपनिषद् से
उत्तर – (B) कठोपनिषद्
प्रश्न 10. ‘वेदाहमेतं पुरुषं महान्तम्…विद्यतेऽयनाय ।’ मंत्र किस उपनिषद् से लिया गया है?
(A) कठोपनिषद् से
(B) श्वेताश्वेतरोपनिषद् से
(C) मुण्डकोपनिषद् से
(D) ईशावास्योपनिषद् से
उत्तर – (B) श्वेताश्वेतरोपनिषद् से
प्रश्न 11. ‘सत्यमेव जयते…परं निधानम्।’ मंत्र किस उपनिषद् से संगृहीत है?
(A) कठोपनिषद् से
(B) मुण्डकोपनिषद् से
(C) श्वेताश्वेतरोपनिषद् से
(D) ईशावास्योपनिषद् से
उत्तर – (B) मुण्डकोपनिषद् से
प्रश्न 12. यह संपूर्ण संसार किसके द्वारा अनुशासित है? [2022C]
(A) आत्मा
(B) परमात्मा
(C) साहित्य
(D) इनमें कोई नहीं
उत्तर – (B) परमात्मा
प्रश्न 13. किसकी जय/विजय होती है? [2019AII]
(A) सत्य की
(B) असत्य की
(C) धर्म की
(D) मोह की
उत्तर – (A) सत्य की
प्रश्न 14. उपनिषद् के रचनाकार कौन है?
(A) विदुर
(B) वाल्मीकि
(C) कालिदास
(D) महर्षि वेदव्यास
उत्तर – (D) महर्षि वेदव्यास
प्रश्न 15. ‘हिरण्मयेन पात्रेण…दृष्टाये।’ मंत्र किस उपनिषद् से संगृहीत है? [2020AI]
(A) ईशावास्योपनिषद् से
(B) कठोपनिषद् से
(C) मुण्डकोपनिषद् से
(D) श्वेताश्वेतरोपनिषद् से
उत्तर – (A) ईशावास्योपनिषद् से
प्रश्न 16. ‘यथा नद्यः…दिव्यम्।’ मंत्र किस उपनिषद् से संकलित है?
(A) मुण्डकोपनिषद् से
(B) श्वेताश्वेतरोपनिषद् से
(C) कठोपनिषद् से
(D) ईशावास्योपनिषद् से
उत्तर – (A) मुण्डकोपनिषद् से
प्रश्न 17. आत्मा के गूढ़ रहस्य की व्याख्या किसमें की गई है?
(A) कठोपनिषद्
(B) मुण्डकोपनिषद्
(C) ईशावास्योपनिषद्
(D) श्वेताश्वेतरोपनिषद्
उत्तर – (A) कठोपनिषद्
प्रश्न 18. ज्ञानी और अज्ञानी लोग में अन्तर किसमें बताया गया है?
(A) मुण्डकोपनिषद्
(B) कठोपनिषद्
(C) श्वेताश्वेतरोपनिषद्
(D) ईशावास्योपनिषद्
उत्तर – (A) मुण्डकोपनिषद्
प्रश्न 19. परमात्मा के महिमा का वर्णन किसमें किया गया है?
(A) ईशावास्योपनिषद्
(B) श्वेताश्वेतरोपनिषद्
(C) मुण्डकोपनिषद्
(D) कठोपनिषद्
उत्तर – (B) श्वेताश्वेतरोपनिषद्
प्रश्न 20. देवलोक का मार्ग किससे प्राप्त होता है?
(A) लोभ से
(B) मोह से
(C) सत्य से
(D) असत्य से
उत्तर – (C) सत्य से
प्रश्न 21. प्राणियों के हृदय रूपी गुफा में कौन स्थित है?
(A) देवता
(B) दानव
(C) शरीर
(D) आत्मा/तत्व
उत्तर – (D) आत्मा/तत्व
प्रश्न 22. विद्वान अपने नाम और रूप को छोड़कर किसको प्राप्त कर लेता है?
(A) ऋषि
(B) शरीर
(C) दानव
(D) परमात्मा
उत्तर – (D) परमात्मा
प्रश्न 23. मृत्यु को वश में कौन कर लेते है?
(A) अज्ञानी
(B) मूर्ख
(C) ज्ञानी/विद्वान
(D) कोई नहीं
उत्तर – (C) ज्ञानी/विद्वान
प्रश्न 24. सत्य से क्या प्राप्त होता है?
(A) नरक लोक
(B) पृथ्वी लोक
(C) देव लोक
(D) कोई नहीं
उत्तर – (C) देवलोक
प्रश्न 25. सत्य का खजाना कहाँ है?
(A) मृत्युलोक
(B) देवलोक
(C) पृथ्वीलोक
(D) नरकलोक
उत्तर – (B) देवलोक
प्रश्न 26. उपनिषद् में किस शास्त्र के सिद्धांत को प्रकट किया गया है?
(A) समाजशास्त्र
(B) मानवशास्त्र
(C) रसायनशास्त्र
(D) दर्शनशास्त्र
उत्तर – (D) दर्शनशास्त्र
प्रश्न 27. उपनिषद में किसकी महिमा का गान किया गया है?
(A) पृथ्वी
(B) अज्ञानी
(C) ऋषि
(D) परमात्मा/परम पुरूष
उत्तर – (D) परमात्मा / परम पुरुष
प्रश्न 28. उपनिषदों की संख्या है
(A) 108
(B) 118
(C) 128
(D) 98
उत्तर – (A) 108
प्रश्न 29. सत्य के मुँह पर से पर्दा हटाने की याचना किससे की गई है?
(A) आत्मा से
(B) पूषन्/परमात्मा से
(C) मानव से
(D) दानव से
उत्तर – (B) पूषन् / परमात्मा से
प्रश्न 30. ‘ऋतस्य’ पद का अर्थ है: [2024AI]
(A) मुख का
(B) पात्र का
(C) सत्य का
(D) द्वार का
उत्तर – (C) सत्य का
प्रश्न 31. ‘सत्यस्य सुखं केन पात्रेण अपिहितम् ?’ सत्य का मुँह किस पात्र से ढका है?
(A) सोने से
(B) ताँबा से
(C) चाँदी से
(D) लोहा से
उत्तर – (A) सोने से (हिरण्मय पात्र)
प्रश्न 32. जीवों के शरीर रूपी में क्या छुपी हुई है? [2022C]
(A) रक्त
(B) वायु
(C) ज्ञान
(D) आत्मा
उत्तर – (D) आत्मा
प्रश्न 33. ‘यथा नद्यः स्यन्दमानाः पुरुषमुपैति दिव्यम्।’ पद्यांश किस उपनिषद् का है? [2023AI]
(A) कठोपनिषद्
(B) ईशावास्योपनिषद्
(C) मुण्डकोपनिषद्
(D) श्वेताश्वतरोपनिषद्
उत्तर – (C) मुण्डकोपनिषद्
प्रश्न 34. ‘केन पन्थाः विततो देवयानः।’- देवयान का मार्ग किससे प्रशस्त है? [2022C]
(A) धर्म से
(B) पात्र से
(C) सत्य से
(D) आत्मा से
उत्तर – (C) सत्य से
प्रश्न 35. ‘अत्येति’ पद का अर्थ है: [2023AI]
(A) पार कर जाता है।
(B) सुना जाता है।
(C) देखा जाता है।
(D) कार्य किया जाता है।
उत्तर – (A) पार कर जाता है
प्रश्न 36. ‘मङ्गलम्’ पाठ का प्रथम मन्त्र किस उपनिषद् से लिया गया है? [2018C]
(A) कठोपनिषद् से
(B) मुण्डकोपनिषद् से
(C) ईशावास्योपनिषद् से
(D) श्वेताश्वेतरोपनिषद् से
उत्तर – (C) ईशावास्योपनिषद्
प्रश्न 37. ‘मङ्गलम्’ पाठ में कैसे मन्त्र संकलित हैं? [2018C]
(A) गद्यात्मक
(B) पद्यात्मक
(C) गद्यात्मक और पद्यात्मक दोनों
(D) तुकात्मक पद्य
उत्तर – (B) पद्यात्मक
प्रश्न 38. ‘मङ्गलम’ पाठे कति मन्त्राः संकलिताः सन्ति? [2018AI]
(A) चत्वार
(B) सप्त
(C) पञ्च
(D) अष्ट
उत्तर – (B) सप्त (सात)
प्रश्न 39. ‘सत्यमेव जयते’ किस उपनिषद् का मूलमंत्र है? [2020AI, 2021AI, 2024ΑΙ]
(A) ईशावास्योपनिषद्
(B) वृहदारण्यकोपनिषद्
(C) मुण्डकोपनिषद्
(D) कठोपनिषद्
उत्तर – (C) मुण्डकोपनिषद्
प्रश्न 40. महतो महीयान् कः ? (महान व्यक्तियों में श्रेष्ठ कौन है?)
(A) तत्त्वम्
(B) ब्रह्मः
(C) देवः
(D) राक्षसम्
उत्तर – (B) ब्रह्मः
प्रश्न 41. स्वर्णमय पात्र से किसका मुँह ढका हुआ है? [2020AI]
(A) कलश का
(B) सत्य का
(C) घर का
(D) धर्म का
उत्तर – (B)
प्रश्न 42. ‘अणोरणीयान् महीयान्’ पद्यांश के रिक्त स्थान में कौन-सा पद होगा? [2022AI]
(A) महतो
(B) जगतो
(C) जन्तोः
(D) विततो
उत्तर – (A) महतो
प्रश्न 43. नदियाँ नाम और रूप को छोड़कर किस में मिलती है? [2018AII, 2021AII]
(A) समुद्र में
(B) मानसरोवर में
(C) तालाब में
(D) झील में
उत्तर – (A) समुद्र में
प्रश्न 44. छोटे से भी छोटा और बड़े से भी बड़ा क्या है? [2021AII]
(A) ईश्वर
(B) शरीर
(C) आत्मा
(D) मन
उत्तर – (C) आत्मा
प्रश्न 45. ‘हिरण्मयेन पात्रेण दृष्टये ॥’ मंत्र किस उपनिषद् से संकलित है? [2025AI]
(A) मुण्डकोपनिषद्
(B) कठोपनिषद्
(C) ईशावास्योपनिषद्
(D) श्वेताश्वेतरोपनिषद्
उत्तर – (C) ईशावास्योपनिषद्
प्रश्न 46. नदियाँ समुद्र में कैसे मिलती हैं? [2025AII]
(A) नाम को छोड़कर
(B) रूप को छोड़कर
(C) नाम और रूप को छोड़कर
(D) नाम और रूप के साथ
उत्तर – (C) नाम और रूप को छोड़कर
प्रश्न 47. ‘सत्य’ से किसका मार्ग प्रशस्त होता हैं? [2025AI]
(A) घर का
(B) स्वर्गलोक का
(C) यमलोक का
(D) देवलोक का
उत्तर – (D) देवलोक का
प्रश्न 48. ‘अपावृणु’ पद का क्या अर्थ है? [2025AI]
(A) ढका हुआ
(B) छोड़ दें
(C) हटा दें
(D) विस्तार होता है
उत्तर – (C) हटा दें
प्रश्न 49. छोटे से छोटा और बड़े से भी बड़ा क्या है? [2025AII]
(A) ईश्वर
(B) मन
(C) आत्मा
(D) शरीर
उत्तर – (C) आत्मा

